TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

'भाजपा विधायक को पुलिस ने क्यों किया अलर्ट? कहा - बुलेटप्रूफ गाड़ी में चलें, साथ रखें सुरक्षा गार्ड'

मुख्य समाचार: तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा विधायक ठाकुर टी राजा सिंह को पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी दी है।
मंगलहाट पुलिस ने उन्हें औपचारिक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से पालन करें।
किच्छा (एजेंसी)। तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा विधायक ठाकुर टी राजा सिंह को पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी दी है। मंगलहाट पुलिस ने उन्हें औपचारिक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि वह अपनी सुरक्षा को गंभीरता से लें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण रूप से पालन करें। बुलेटप्रूफ गाड़ी और सुरक्षाकर्मी जरूरी: पुलिसनोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि विधायक को बुलेटप्रूफ वाहन और आवंटित (1+4) सुरक्षा
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कर्मियों का अनिवार्य रूप से उपयोग करना चाहिए, खासकर जब वे अत्यधिक संवेदनशील इलाकों में जाते हैं। पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विधायक का सहयोग आवश्यक है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी न केवल उनकी जान के लिए खतरा है बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में स्थानीय पुलिस पर अतिरिक्त दबाव भी डाल सकती है। लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद लापरवाहीपुलिस के अनुसार, टी राजा सिंह को लगातार धमकी भरे कॉल मिल रहे हैं, इसके बावजूद वे बिना सुरक्षा
के सार्वजनिक रूप से घूमते देखे गए हैं। नोटिस में लिखा गया है कि विधायक कई बार बिना सुरक्षाकर्मियों के अपने आवास और कार्यालय से निकलते हैं और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों का दौरा करते हैं, जो गंभीर लापरवाही का संकेत है। 31 मई को किया नियमों का उल्लंघनपुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मई को शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच टी राजा सिंह ने तालाबकट्टा, भवानी नगर, इंजनबोली, बाबा नगर, बहादुरपुरा, संतोष नगर, याकूतपुरा, गोलकोंडा और जिरा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का
दौरा किया। इन इलाकों को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संवेदनशील घोषित किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक को पूरी तरह से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। आयुक्त को भेजी गई नोटिस की प्रतिपुलिस द्वारा जारी नोटिस की एक प्रति हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त को भी सौंपी गई है। बता दें कि ठाकुर टी राजा सिंह वर्तमान में तेलंगाना विधानसभा में गोशामहल क्षेत्र से विधायक हैं और वे अक्सर अपने विवादित बयानों और कट्टर रुख के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बता दें कि ठाकुर टी राजा सिंह वर्तमान में तेलंगाना विधानसभा में गोशामहल क्षेत्र से विधायक हैं और वे अक्सर अपने विवादित बयानों और कट्टर रुख के लिए सुर्खियों में रहते हैं।
  • आयुक्त को भेजी गई नोटिस की प्रतिपुलिस द्वारा जारी नोटिस की एक प्रति हैदराबाद शहर के पुलिस आयुक्त को भी सौंपी गई है।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विधायक को पूरी तरह से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।