विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
देकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि अर्जुन शर्मा परेड ग्राउंड से टेनिस खेलकर लौट रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कर दी गई है। हाई-सिक्योरिटी जोन में वारदात घटनास्थल देहरादून के सबसे व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में से एक है। तिब्बती मार्केट में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। वहीं, करीब
एक किलोमीटर की दूरी पर सचिवालय और पुलिस मुख्यालय स्थित है, जिससे क्षेत्र में लगातार वीवीआईपी मूवमेंट बना रहता है। ऐसे इलाके में दिनदहाड़े हत्या की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के अपराधों से बढ़ी चिंता इसी क्षेत्र के पास स्थित प्रेस क्लब के नजदीक कुछ दिन पहले एक पत्रकार पर हमला हुआ था। वहीं, पलटन बाजार में हाल ही में एक युवती की चापड़ से हत्या की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कभी शांत और सुरक्षित माने जाने वाले देहरादून में अब अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। जब सचिवालय और