विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
वर्षीय राजा बाबू ने यूट्यूब से देखकर खुद ही ऑपरेशन कर लिया। राजा बाबू कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थे और डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। आखिरकार, उन्होंने खुद ही सर्जिकल ब्लेड से अपना पेट चीरकर ऑपरेशन करने की ठानी। डॉक्टर शशि रंजन (एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा) "मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। उसने बिना किसी मेडिकल ट्रेनिंग के खुद ही अपने पेट में चीरा लगाकर ऑपरेशन कर लिया था। यह बेहद खतरनाक हो सकता था। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है, लेकिन ऐसा करना जानलेवा हो सकता है।" वी.ओ.
(वीडियो ओवर) राजा बाबू ने ऑपरेशन के लिए खुद को इंजेक्शन लगाकर सुन्न किया और फिर पेट में 11 टांके भी लगा लिए। लेकिन जब दवा का असर खत्म हुआ, तो दर्द असहनीय हो गया और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती कर लिया। राहुल ठाकुर (युवक के परिजन) "वो कई दिनों से दर्द से परेशान था। डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें नहीं पता था कि वो इतना बड़ा कदम उठा लेगा। जब उसकी हालत बिगड़ी, तो हम उसे तुरंत अस्पताल लेकर