विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की बोतलें और ड्रम मिले। हिस्ट्रीशीटर मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने घर के अंदर चल रही सॉस बनाने की फैक्ट्री की छानबीन शुरू कर दी। खाद्य एवं औषधि विभाग को भी सूचित किया। खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद करीब एक घंटे तक चली छानबीन के बाद घर में एक-एक लीटर सॉस की कुल 5100 बोतलें बरामद की गईं। ड्रमों में भरा कैमिकल भी मिला। सॉस का इतना बड़ा जखीरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बाद में पता लगा कि खाद्य पदार्थ बनाने का लाइसेंस है।इस पर अधिकारियों ने सारा माल जब्त कर सॉस की गुणवत्ता की जांच के लिए आठ सैंपल लिए। अधिकारियों ने कहा कि कारखाने के संचालक के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी मानुष पारीक, बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय समेत खाद्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। नंदिनी फूड प्रोडक्ट के नाम से है लाइसेंस खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नंदिनी फूड प्रोडक्ट नाम से वर्ष 2020 में
चंद्रमन नाम के युवक ने सॉस बनाने का लाइसेंस लिया है। हालांकि जिस प्रकार से सॉस का रखरखाव है इससे प्रतीत होता है कि इसकी गुणवत्ता ठीक नहीं होगी। मिलावट होने की आशंका के चलते नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। तंग गलियों में चल रहा कारखाना, विभाग बेखबर जिस घर में सॉस बनाने की इकाई चल रही है वह तंग गलियों में है, जिसके चलते कभी खाद्य विभाग ने भी यहां चेकिंग करने की जहमत नहीं उठाई। स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से यहां सॉस बनाया जा रहा है। आसपास के करीब आधा दर्जन इलाकों में दुकानों और ठेलों पर यहां से सॉस की सप्लाई हो रही है। इंसेट दर्जनों ड्रमों में भरा मिला कैमिकल बड़ी संख्या में यहां सॉस की बोतलें ही नहीं मिली है बल्कि जिस प्रकार से दर्जनों ड्रमों में कैमिकल भरा मिला है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जो सॉस यहां बन रहा है इसमें कैमिकल का उपयोग हो रहा है। परिवार गया नैनीताल स्थानीय लोगों