TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हम उनकी औकात दिखा देंगे...अर्जी-फर्जी की चिंता नहीं करते, विधायक के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

मुख्य समाचार: उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है।
गदरपुर सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना नाम लिए तीखे तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। गदरपुर सीट से भाजपा विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना नाम लिए तीखे तेवर दिखाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अरविंद पांडे कहते सुनाई दे रहे हैं, “फर्जी लोग जब-जब गलत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करेंगे, हम उनके सामने चट्टान बनकर खड़े रहेंगे। उन्हें उनकी औकात दिखा देंगे। हमारे अंदर अमित शाह और मोदी का डीएनए बसता है। अपने संस्कार और चरित्र को ठीक रखना चाहिए, बाकी कोई जहर भी दे दे तो किसकी क्या औकात।” वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि पांडे आखिर किसकी ओर इशारा कर रहे
हैं और क्या वे किसी मुद्दे को लेकर असंतुष्ट हैं। गौरतलब है कि अरविंद पांडे गदरपुर से लगातार पांच बार भाजपा के विधायक हैं। वर्ष 2017 में वे राज्य सरकार में बेसिक शिक्षा, पंचायती राज, खेलकूद और युवा कल्याण मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले भी पांडे अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। वर्ष 2021 में उन्होंने
दल-बदल करने वाले नेताओं को “राज्य के लिए कलंक” बताया था और कहा था कि ऐसे नेता केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे रहते हैं, न कि संगठन के हित में। मौजूदा बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद पांडे ने कहा, “बात पुरानी हो गई है, अब छोड़िए किससे क्या कहना है। हम पार्टी की रीति-नीतियों पर काम करते हैं। गलत को बर्दाश्त करना हमारी आदत नहीं है।”

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • गलत को बर्दाश्त करना हमारी आदत नहीं है।
  • हम पार्टी की रीति-नीतियों पर काम करते हैं।