विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष एसआई अंकुश शर्मा, लक्सर कोतवाली के एसआई विपिन कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुंडलिया तथा रुड़की सीआईयू यूनिट के कॉन्स्टेबल महिपाल को शामिल किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, ताकि किसी भी तरह की शंका को दूर किया जा सके और सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या दोष सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक विनय त्यागी के परिजन भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है। लक्सर फ्लाईओवर पर हुई थी दिनदहाड़े फायरिंगघटना के अनुसार, 24 दिसंबर को हरिद्वार पुलिस मोस्ट वांटेड
अपराधी विनय त्यागी को रुड़की जेल से लक्सर कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर फ्लाईओवर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन पर फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 दिसंबर को खानपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के जंगलों से दोनों फरार आरोपियों को बिजनौर हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय सन्नी यादव उर्फ शेरा और 24 वर्षीय अजय पुत्र कुंवर सैन, दोनों निवासी काशीपुर, उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस