TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

मुख्य समाचार: हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल दीपक सामंत को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले के अनुसार, आरोपी कॉन्स्टेबल पर एक खनन कारोबारी से कार्रवाई न करने और राहत देने के बदले 65 हजार रुपये
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की रिश्वत मांगने का आरोप है। कारोबारी लगातार हो रही इस अवैध मांग से परेशान था, जिसके बाद उसने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप ऑपरेशन तैयार किया। योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही कॉन्स्टेबल दीपक सामंत ने 45 हजार रुपये स्वीकार किए, पहले से मौके पर तैनात टीम ने
छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि वह पहले भी इस तरह के भ्रष्टाचार या अवैध वसूली के मामलों में शामिल रहा है या नहीं। बताया जा रहा है कि दीपक सामंत मूल रूप से खटीमा के चकरपुर क्षेत्र
का निवासी है। वहीं, विजिलेंस विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में हाल के समय में विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी में हुई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हल्द्वानी में हुई यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
  • गौरतलब है कि उत्तराखंड में हाल के समय में विजिलेंस विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
  • वहीं, विजिलेंस विभाग के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1064 या हेल्पलाइन 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकता है।