TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पत्नी को वीडियो कॉल... फिर जवान ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस ने बरामद किया शव

मुख्य समाचार: पिथौरागढ़।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा के पार बैतड़ी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है।
किच्छा (एजेंसी)। पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटी नेपाल सीमा के पार बैतड़ी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। नेपाल प्रहरी में सिपाही के पद पर तैनात एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले जवान ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, बैतड़ी जिले की सिगास गांव पालिका-3 डुंडै निवासी ठगेंद्र सिंह बोहरा डडेलधुरा में नेपाल प्रहरी में सिपाही के पद पर तैनात थे। बताया गया कि बीते दिन वह अमरगढ़ी नगरपालिका-5 स्थित ऋषि गधेरे के पास पहुंचे थे। वीडियो कॉल के बाद उठाया कदम बताया जा रहा है कि
ऋषि गधेरे के पास पहुंचने के बाद ठगेंद्र सिंह बोहरा ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया। इसी दौरान महिला ने उन्हें फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। इसके बाद पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना अन्य पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जवान का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
  • पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
  • जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।