TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

मुख्य समाचार: देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है। कब लागू रहेगा ट्रैफिक प्लान? पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा। वहीं 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और इसके बाद दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। ऋषिकेश से देहरादून और मसूरी जाने वालों के लिए ऋषिकेश की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर से थानों, 6 नंबर पुलिया और सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए सर्वे
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चौक से देहरादून शहर की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहन सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क, साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर जाएंगे। हरिद्वार से देहरादून और मसूरी जाने वालों के लिए हरिद्वार से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक और दूधली मार्ग होते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहन कारगी चौक से आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी पहुंचेंगे। आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वालों के लिए आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी से शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर जाएंगे। देहरादून
से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग, डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए मसूरी से आने वाले वाहनों को जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 6 नंबर पुलिया और महाराणा प्रताप चौक होते हुए थानों रोड की ओर भेजा जाएगा। ईसी रोड और घंटाघर से मसूरी जाने वालों के लिए ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते
हुए मसूरी जाएंगे। वहीं घंटाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर के रास्ते भेजा जाएगा। हाथीबड़कला और दिलाराम क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर का रूट निर्धारित किया गया है। पुलिस ने की सहयोग की अपील एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का इस्तेमाल न करें और मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें। उन्होंने लोगों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने लोगों से अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
  • अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का इस्तेमाल न करें और मुख्य मार्ग, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें।
  • पुलिस ने की सहयोग की अपील एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें।