विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गया है। अक्षय कुमार, विवेक अग्निहोत्री जैसे तमाम सेलेब्स इस गहरे आघात पर अपने शोक व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा। मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि मनोज कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "मनोज कुमार जी, वे भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के लिए याद किया जाता है, जो उनकी फिल्मों में भी झलकती थी। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि मनोज कुमार के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी शोक जताया है। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर की गई अपनी पोस्ट में लिखा है, "श्री मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे, जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फ़िल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर, ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’ जैसी फ़िल्मों में उनके अविस्मरणीय
अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्हें पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है, उनकी सिनेमाई विरासत उनके कामों के ज़रिए ज़िंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।" अक्षय कुमार ने जताया दुख मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री स्तब्ध हो गई है। उनके निधन पर देश और दुनिया के दिग्गज श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि वह उनसे यह सीखत हुए बड़े हुए कि देश के लिए प्यार और गर्व से बढ़कर और कोई भावना नहीं हैं। साथ ही लिखा कि अगर अभिनेता इन भावनाओं को दिखाने के लिए आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? सबसे अच्छे इंसान और हमार इंडस्ट्री का सबसे बड़ा धन हमारे बीच नहीं रहा। यह लिखते हुए उन्होंने अपना शोक व्यक्त किया। मनोज कुमार जी हमें छोड़ कर चले गए अभिनेता के निधन पर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने भी अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि भारत के पहले सच्चे और समर्पित फिल्म निर्माता, दादा साहब फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार आज सबको छोड़कर चले गए। आगे विवेक ने लिखा कि वो एक सच्चे देशभक्त, दूरदर्शी