TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तरकाशीः असंतुलित होकर यात्रियों से भरा वाहन सड़क पर पलटा; 3 की मौत, 20 यात्री घायल

मुख्य समाचार: TN9 उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार शाम एक यात्री वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया।
जिससे एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर, जबकि एक 6 वर्षीय बालक की अस्पताल में मृत्यु हो गई।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में मंगलवार शाम एक यात्री वाहन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गया। जिससे एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौके पर, जबकि एक 6 वर्षीय बालक की अस्पताल में मृत्यु हो गई। इसके अलावा, बीस अन्य यात्री घायल हैं। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र प्रभारी
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
डीएस पटवाल ने बताया कि नेटवाड़-पुजेली-खनियशयणी मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके-04सीबी-0265 नैटवाड गांव के पास सायं लगभग 05:30 बजे अनियंत्रित होकर रोड हैड पर ही गिर गया। उन्होंने बताया कि नरेश थापा, निवासी नेपाल की मौके पर ही
मृत्यु हो गई। जबकि मृतक के पांच वर्षीय पुत्र की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोरी में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि कुल बीस लोगों को अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। पटवाल ने बताया कि पांच गंभीर घायलों को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य 15 को मोरी में ही उपचारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें एक नेपाली मूल का, जबकि अन्य सभी स्थानीय निवासी हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने बताया कि इसमें एक नेपाली मूल का, जबकि अन्य सभी स्थानीय निवासी हैं।
  • अन्य 15 को मोरी में ही उपचारित किया जा रहा है।
  • पटवाल ने बताया कि पांच गंभीर घायलों को हायर सेंटर दून अस्पताल रेफर किया गया है।