विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए ग्रीन एटीएम मशीनों की शुरुआत की है। पहले जहां लोगों को राशन लेने के लिए राशन की दुकानों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था, अब इस नई मशीन के जरिए आसानी से राशन लिया जा सकेगा। इन मशीनों के जरिए राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों के अनुसार राशन निकाल सकते हैं। ग्रीन एटीएम एक सामान्य एटीएम की तरह दिखती है, लेकिन इसमें पैसे की जगह राशन मिलेगा। यह मशीन एक दिन में 30 क्विंटल गेहूं और चावल निकालने की क्षमता रखती है। कहां-कहां
उपलब्ध हैं ग्रीन राशन एटीएम? ग्रीन राशन एटीएम की शुरुआत उत्तराखंड से हुई है। राज्य के देहरादून, ऋषिकेश, सहसपुर और विकासनगर में इन मशीनों को लगाया गया है और इनका ट्रायल शुरू कर दिया गया है। राशन विक्रेताओं को भी इन मशीनों का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब ऐसी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले ओडिशा सरकार ने 'राइस एटीएम' नाम से यह सुविधा शुरू की थी। इसके अलावा, हरियाणा के गुरुग्राम में साल 2021 में देश का पहला ग्रीन एटीएम लाया गया था,