विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के चार जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा के झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में और गिरावट आने के
आसार हैं। 30 अक्टूबर को कुमाऊं के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल में मौसम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। चारधाम यात्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी चुनौती गढ़वाल क्षेत्र में बारिश की संभावना को देखते हुए उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इन जिलों में चारधाम के प्रमुख तीर्थस्थल स्थित हैं। खराब मौसम के कारण यात्रियों को आवाजाही