विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पर्यावरण को राहत मिली है, वहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है। देर रात से जारी खराब मौसम के कारण यमुनोत्री हाईवे पर राना चट्टी से आगे और राड़ी टॉप क्षेत्र में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इससे उत्तरकाशी जिले की रवांई घाटी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सड़क खोलने के प्रयास जारी हैं, हालांकि मौसम बाधा बना हुआ है। पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात हल्की बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है। तेज हवाओं के कारण ठंड का असर और बढ़ गया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम का पूर्वानुमानमौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राज्य के सभी जिलों में
बारिश की संभावना है। बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पुरोला, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, मुनस्यारी, कपकोट और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इन जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हिमस्खलन को लेकर अलर्टउत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए अलर्ट