विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने का वीडियो वायरल मामला 14 अगस्त की शाम का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सड़क के बीच हुड़दंग करते नजर आए। आरोप है कि युवक हाथों में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने और सड़क पर दबंगई दिखाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और नैनीताल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। अन्य माध्यमों से भी वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की गई। जांच के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो नाबालिगों की भी पहचान हुई, जिन्हें पुलिस ने संरक्षण में लेकर काउंसलिंग की और बाद में उनके परिजनों को सौंप दिया। एक आरोपी शराब के नशे में मिला पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में से एक युवक शराब के नशे में पाया गया। उसके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। दो बाइक सीज, एक बिना नंबर प्लेट की पुलिस ने घटना में