विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जानकारी देते हुए बताया कि शाम करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच केंद्रीय गृह मंत्री की फ्लीट बैराज पुल, ऋषिकेश एम्स और आईडीपीएल कैनाल गेट होते हुए हरिद्वार की ओर रवाना होगी। इस दौरान फ्लीट के गुजरने से लगभग 15 मिनट पहले ट्रैफिक को रोककर डायवर्ट किया जाएगा। फ्लीट निकलने के बाद मार्ग को दोबारा आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। गीता प्रेस का मासिक पत्र ‘कल्याण’ बीते 100 वर्षों से सनातन संस्कृति और भारतीय ज्ञान को देशवासियों तक निरंतर पहुँचा रहा है। ऋषिकेश में ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन कार्यक्रम से लाइव... https://t.co/rlX5hMvmoI — Amit Shah (@AmitShah) January 21, 2026 उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया
है और लोगों से अपील की गई है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। उल्लेखनीय है कि गीता प्रेस से प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 से 22 जनवरी तक स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी कारण मुनिकीरेती, लक्ष्मण झूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। देहरादून के बैराज पुल समेत आसपास के इलाकों में भी पुलिस की सघन तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर ऋषिकेश