विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त बस कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड की बताई जा रही है, जिसका पंजीकरण संख्या यूके 07 पीए 4025 है। बस सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर से द्वाराहाट नोबाड़ा के लिए रवाना हुई थी। मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बस द्वाराहाट नोबाड़ा से रामनगर के लिए चली, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह लगभग 8 बजे सैलापानी बैंड के पास हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 19 यात्री सवार थे। चालक और परिचालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर भेज दी गई थीं। मृतकों और घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान इस प्रकार है—गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), पार्वती देवी (75 वर्ष), रिटायर्ड सूबेदार नंदन सिंह (65 वर्ष), तारा देवी (50 वर्ष), गणेश (25 वर्ष), उमेश (25 वर्ष), जबकि एक अन्य मृतक की शिनाख्त की जा रही है। वहीं घायलों में नंदा बल्लभ, राकेश कुमार, नंदा देवी, हंसी सती, मोहित सती, बुद्धिबल्लभ भगत, हरीश चंद्र, भूपेंद्र सिंह