TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: बाजपुर में बुजुर्ग महिला के घर लाखों की चोरी! खिड़की तोड़कर घुसे चोर, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार

मुख्य समाचार: बाजपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शोकानगला में एक बुजुर्ग महिला के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है।
देर रात अज्ञात बदमाश खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे और सोने के जेवर, नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए।
किच्छा (एजेंसी)। बाजपुर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर स्थित केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शोकानगला में एक बुजुर्ग महिला के घर लाखों रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। देर रात अज्ञात बदमाश खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे और सोने के जेवर, नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में अकेली थीं बुजुर्ग महिला पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम शोकानगला निवासी परमजीत कौर, पत्नी स्वर्गीय प्रीतपाल सिंह, घटना की रात घर में अकेली थीं। उनका बेटा और पुत्रवधू इंग्लैंड में रहते हैं। पीड़िता के मुताबिक, रात
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
करीब दो बजे अज्ञात चोर घर के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोने के जेवर, नकदी और सूटकेस लेकर फरार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोर करीब तीन तोला सोने के आभूषण, जिनमें एक जोड़ी झुमके और पांच सोने की अंगूठियां शामिल हैं, 35 हजार रुपये की नकदी तथा दो सूटकेस चोरी कर ले गए। सुबह जब उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक शिकायत के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। CCTV और फोरेंसिक जांच के सहारे पुलिस बताया जा रहा है कि
महिला का बेटा अंग्रेज सिंह अपनी पत्नी के साथ इंग्लैंड में रहता है। मां की सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिनका एक्सेस उसके पास विदेश में है। पुलिस परिवार के संपर्क में रहकर कैमरों की फुटेज जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस हाल के दिनों में घर में आने-जाने वाले लोगों और घरेलू कामकाज से जुड़े व्यक्तियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। जांच का केंद्र बना जेवर रखने वाला कमरा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि चोर सीधे उसी कमरे में पहुंचे, जहां जेवर और नकदी रखी गई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि
बदमाशों को घर के भीतर रखे सामान की पहले से जानकारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग महिला की देखभाल करने वाली एक महिला कर्मचारी घटना से पहले अपने घर चली गई थी। पुलिस इस पहलू की भी गंभीरता से जांच कर रही है। नशीला पदार्थ देने की आशंका, पुलिस ने नहीं की पुष्टि परिजनों का दावा है कि परमजीत कौर रोजाना सुबह करीब चार बजे उठ जाती हैं, लेकिन घटना वाले दिन उनकी आंख सुबह लगभग सात बजे खुली और उन्हें शरीर में असामान्य थकान महसूस हुई। इसी आधार पर परिजन आशंका जता रहे हैं कि चोरों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
  • हालांकि, पुलिस ने इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • इसी आधार पर परिजन आशंका जता रहे हैं कि चोरों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया हो सकता है।