विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की थी। अब 25 साल बाद 24 फरवरी को एक बार फिर यह अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भाग लेंगे। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में होने वाला यह एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन उत्तराखंड के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें राज्य निर्वाचन आयोगों के कामकाज और भविष्य की चुनावी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इस सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे। उनके साथ चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.
विवेक जोशी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सभी राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों के साथ कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञ भी सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोगों के बीच चुनावी प्रक्रियाओं और लॉजिस्टिक्स के बेहतर समन्वय को सुनिश्चित करना है। ईसीआई नेट और ईवीएम पर होगा विशेष फोकससम्मेलन के दौरान चुनाव आयोग हाल ही में लॉन्च किए गए ईसीआई नेट डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्तों को देगा और इसके प्रभावी उपयोग पर चर्चा करेगा। साथ ही ईवीएम के बेहतर और सुरक्षित इस्तेमाल को