TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: रुद्रपुर में शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, 14 साल से साथ रह रहे केयरटेकर पर उठे सवाल-लगा ये आरोप

मुख्य समाचार: रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कौशल्या कॉलोनी में एक शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान 52 वर्षीय सुषमा पंत के रूप में हुई है, जो मूलरूप से अल्मोड़ा की रहने वाली थीं और वर्तमान में कौशल्या फेस-2 में अकेली रहती थीं। वह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
किच्छा के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस के मुताबिक, सुषमा पंत के साथ यूपी निवासी अजय मिश्रा नाम का व्यक्ति करीब 14–15 साल से केयरटेकर के रूप में रह रहा था। अजय मिश्रा दक्ष चौराहे पर एक होटल भी चलाता है। सुबह निकला केयरटेकर, दोपहर में मिली जली लाशजानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह अजय मिश्रा करीब सवा सात बजे घर के मुख्य गेट पर ताला लगाकर होटल चला गया था। इस दौरान सुषमा पंत घर पर ही थीं
और पूजा के लिए घर के बाहर से गुलाब के फूल तोड़ रही थीं। दोपहर में जब अजय घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। जब उसने दरवाजा तोड़ा, तो भीतर का दृश्य देख दंग रह गया — सुषमा पंत का शव आग में जला हुआ पड़ा था। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद सोसायटी के अध्यक्ष सुरेंद्र गंगवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हत्या या आत्महत्या पर संशयसूचना पर एसएसआई
नवीन बुधानी, एसआई नवीन जोशी, एएसएसआई मोहन जोशी और फोरेंसिक प्रभारी सत्य प्रकाश रायपा मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने अजय मिश्रा पर सुषमा पंत को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला फिलहाल संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अजय मिश्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या।” फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • ” फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।
  • उन्होंने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या थी या हत्या।
  • पुलिस ने अजय मिश्रा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।