विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दिया गया। घटना के बाद छात्रों ने थाने और अस्पताल परिसर में नारेबाजी की और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रुद्रपुर और बाजपुर में अध्यक्ष पद के परिणाम ऊधम सिंह नगर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में निर्दलीय प्रत्याशी गौरव कुशवाहा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने 391 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं बाजपुर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्कर्ष सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों कॉलेजों में परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई और समर्थकों ने जश्न मनाया। रामनगर में निर्दलीय नीरज कंडारी विजयी रामनगर के पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कंडारी ने करीबी मुकाबले में जीत दर्ज की। गंगोलीहाट में बागी प्रत्याशी की जीत शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगोलीहाट में निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु जरमाल (हिमांशु सिंह) ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। ABVP से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। हिमांशु जरमाल को 324 वोट मिले, जबकि ABVP के आधिकारिक प्रत्याशी सौरभ रावल को 129 वोट प्राप्त हुए। देवप्रयाग में ABVP का दबदबा राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर ABVP के के. आर्यन दीप ने निर्दलीय अजय सिंह को 71 मतों से हराया। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लंबगांव में NSUI के प्रत्याशी निर्विरोध फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय लंबगांव में छात्रसंघ के सभी पदों पर NSUI समर्थित प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। अगरोड़ा धारमंडल में निर्दलीय प्रत्याशियों का कब्जा शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में सभी पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर अजीत कुमार ने मानवेंद्र शाह को दो मतों के अंतर से हराया। कुल 65 मतों में अजीत कुमार को 33, मानवेंद्र शाह को 31 वोट मिले, जबकि एक मत निरस्त हुआ। नरेंद्रनगर में NSUI ने जीते सभी पद धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में NSUI के प्रत्याशियों ने सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर आयुष रावत ने ABVP के हिमांशु जोशी को 69 मतों से हराया। आयुष को 141 और हिमांशु को 72 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर हिमांशी भंडारी ने 145 मतों से जीत दर्ज की। सचिव पद पर आशा ने 18 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। सह सचिव पद पर अनामिका कैन्तुरा विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर अमृता रावत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के प्रियांशु कैन्तुरा ने 26 मतों से जीत दर्ज की। थत्यूड़ में अध्यक्ष पद पर एक वोट से फैसला राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में अध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद करीबी रहा। ABVP के आशीष नेगी ने सिर्फ एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। आशीष नेगी को 165 और दीपांशु
रावत को 164 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर NSUI की दीपिका, सचिव पद पर सानिया धीमान और सह सचिव पद पर काजल विजयी रहीं। कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ABVP के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। बेरीनाग में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में अध्यक्ष मनीष रौतेला, छात्रा उपाध्यक्ष विमला, सचिव मानशी, संयुक्त सचिव दीप्ति कार्की और कोषाध्यक्ष गीता मेहरा समेत निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लोहाघाट में ABVP की बड़ी जीत पीजी कॉलेज लोहाघाट में अध्यक्ष सहित 10 पदों पर ABVP के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष आरती चौधरी, सचिव अमित चिल्कोटी, संयुक्त सचिव हिमांशी बोहरा और सांस्कृतिक सचिव पद पर निखिल राय विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहा ने 721 वोट हासिल कर 575 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार ने 699 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर आरती अधिकारी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर स्नेहा मेहरा विजयी रहीं। जोशीमठ में ABVP प्रत्याशी अध्यक्ष निर्वाचित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में अध्यक्ष पद पर ABVP के नवल किशोर बगाशी ने 35 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें 118 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर आयना, सचिव पद पर अनिकेत, सह-सचिव पद पर सिमरन और कोषाध्यक्ष पद पर दिया विजयी रहीं। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर NSUI के सुमित सिंह ने तीन वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। चंपावत कैंपस में निर्दलीय भानु तड़ागी की बड़ी जीत SSJ विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु तड़ागी ने ABVP के सागर मौनी को 536 मतों के बड़े अंतर से हराया। भानु तड़ागी को 754 वोट मिले, जबकि सागर मौनी को 218 वोट प्राप्त हुए। सचिव और संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका था। गोपेश्वर में NSUI का दबदबा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अध्यक्ष पद पर NSUI के किशन सिंह ने 1114 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर आदित्य नेगी, सचिव पद पर सोहन लाल, सह-सचिव पद पर तनिषा, कोषाध्यक्ष पद पर अपेक्षा और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ललित सिंह विजयी हुए। नैनीताल DSB में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी नैनीताल के डीएसबी परिसर में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय भानु प्रताप चौहान ने जीत दर्ज की। उन्हें 1355 वोट मिले, जबकि ABVP के शुभम कुमार को 873 वोट प्राप्त हुए। भानु प्रताप ने 482 मतों के अंतर से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर अनुष पूरी, कोषाध्यक्ष पद पर सृष्टि रावत और अन्य पदों पर भी अलग-अलग प्रत्याशी विजयी रहे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तनमय भंडारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। लक्सर में ABVP का कब्जा राजकीय महाविद्यालय लक्सर में अध्यक्ष