विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि वह गूगल पर कैम्पा कोला की डिस्ट्रीब्यूटरशिप से जुड़ी जानकारी तलाश रहा था, इसी दौरान उसका संपर्क दो लोगों से हुआ, जिन्होंने खुद को कंपनी का अधिकारी बताया। आरोपियों ने विश्वास में लेकर डीलरशिप की बातचीत शुरू की और रजिस्ट्रेशन व सिक्योरिटी फीस के नाम पर बड़ी रकम ऐंठ ली। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से तीन अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए। इसके बाद रकम को कई अन्य खातों में घुमाया गया और अंततः एटीएम के जरिए नकद निकाल लिया गया। STF ने संबंधित बैंकों से पत्राचार कर सीसीटीवी फुटेज जुटाए
और एटीएम ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस जांच में राम कुमार (22 वर्ष), निवासी नवादा, बिहार और शुभम कुमार (22 वर्ष), निवासी विजय विहार, रोहिणी दिल्ली के नाम सामने आए, जिन्हें बाद में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें अलग-अलग कंपनियों के 8 सिम कार्ड, 27 बैंकों की पासबुक, 18 बैंकों की चेकबुक, 30 एटीएम कार्ड, 5 आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल हैं। बरामद बैंक खातों और दस्तावेजों को लेकर अन्य राज्यों से भी जानकारी जुटाई जा