TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड SSC घोटाला: STF की बड़ी कार्रवाई, हाईटेक नकल गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार

मुख्य समाचार: उत्तराखंड में SSC भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में STF ने देहरादून से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर नकल रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड में SSC भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में STF ने देहरादून से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर नकल रैकेट के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, यह मामला 13 फरवरी 2026 का है, जब Staff Selection Commission (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इसी दौरान STF को हाईटेक माध्यम से नकल कराए जाने की सूचना मिली,
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जिसके बाद जांच शुरू की गई और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ। हाईटेक सेटअप से कराई जा रही थी नकलSTF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ajay Singh ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर ईश्वरी प्रसाद नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो इंद्रजीत शर्मा इंदर के नाम से भी जाना जाता है। आरोपी को देहरादून के नेहरू ग्राम स्थित St. John's Academy से पकड़ा गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने परीक्षा केंद्र में सर्वर रूम तैयार किया था और परीक्षा लैब को तकनीकी रूप से इस तरह सेट किया गया था कि ऑनलाइन परीक्षा में छेड़छाड़ की जा
सके। इसके लिए एक अंडरग्राउंड चैंबर भी बनाया गया था, जहां से पूरे सिस्टम को ऑपरेट किया जा रहा था। STF के अनुसार, आरोपी इस हाईटेक नकल तंत्र का प्रमुख संचालक था। परीक्षा केंद्र सील, अन्य स्थानों पर भी जांच तेजगिरफ्तारी के बाद STF ने बड़ा कदम उठाते हुए St. John's Academy को सील कर दिया है। इसी केंद्र पर 18 मई को SSC कांस्टेबल (GD) परीक्षा आयोजित होनी थी। एजेंसियों को आशंका है कि सर्वर से छेड़छाड़ कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि केवल यही केंद्र नहीं, बल्कि अन्य स्थानों के सर्वर
भी “कम्प्रोमाइज” किए गए थे। इसके बाद STF ने अन्य परीक्षा केंद्रों और तकनीकी सिस्टम की जांच भी तेज कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि यह गिरोह कई राज्यों तक फैला हो सकता है। चार आरोपी गिरफ्तार, जांच जारीइस मामले में STF अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस टीम तकनीकी जांच और पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। SSP अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी SSC के क्षेत्रीय निदेशक को दे दी गई है। साथ ही आगामी परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही आगामी परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।
  • SSP अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी SSC के क्षेत्रीय निदेशक को दे दी गई है।
  • पुलिस टीम तकनीकी जांच और पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।