विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न खेल विधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में काम कर रही है और प्रदेश में 23 नई हाईटेक खेल अकादमियां स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। मेजर ध्यानचंद को किया याद राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद किया। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। सीएम धामी ने खिलाड़ियों से मैदान में उतरकर पूरी मेहनत और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि खिलाड़ियों की राह में आर्थिक संकट को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। "मैदान में उतरिए, पसीना बहाइए और अपना शत-प्रतिशत देने के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा तक जाने का काम करिए। आपकी राह में आर्थिक संकट को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।" — पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड खराब साउंड सिस्टम पर मंच से ही अधिकारियों से सवाल कार्यक्रम के दौरान साउंड सिस्टम को लेकर भी मुख्यमंत्री धामी ने मंच से ही अधिकारियों से सवाल कर दिया। माइक की आवाज में गूंज आने पर सीएम ने विशेष प्रमुख सचिव खेल से पूछा कि सांसद अजय भट्ट ने भी साउंड सिस्टम को लेकर सवाल उठाया था, इसे कब तक ठीक किया जाएगा। इस पर विशेष प्रमुख सचिव खेल ने आश्वासन दिया कि अगले कार्यक्रम में साउंड सिस्टम को दुरुस्त रखा जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा- पूरा हुआ मेरा सपना खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के शुभारंभ को प्रदेश के खेल इतिहास में
महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि एक सर्वसुविधायुक्त खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका लंबे समय से सपना और महत्वाकांक्षी लक्ष्य था, जो अब धरातल पर साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के जरिए प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को उच्चस्तरीय कोचिंग, आधुनिक खेल सुविधाएं और खेल विज्ञान की सुविधाएं राज्य के भीतर ही उपलब्ध होंगी। रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन खेल विश्वविद्यालय का शुभारंभ प्रदेश और विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों के लिए गौरव का अवसर है। 32 हेक्टेयर भूमि में विकसित होगा खेल विश्वविद्यालय खेल सचिव अमित सिन्हा के मुताबिक, खेल विश्वविद्यालय का पूरा परिसर करीब 32 हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जाना है। यहां 30 से अधिक खेल गतिविधियों को शामिल करने की योजना है। पहले चरण में करीब 12 हेक्टेयर भूमि पर एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग और दो हॉस्टल बनाए जाएंगे। इस साल नेशनल गेम्स के दौरान तैयार की गई मौजूदा बिल्डिंग का भी उपयोग किया जाएगा। इसमें आठ क्लासरूम, मेस और गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और शुरुआत में दो ग्रेजुएशन कोर्स के साथ शैक्षणिक गतिविधियां शुरू की गई हैं। इसके अलावा 8 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। भविष्य में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म और कोचिंग कोर्स भी खेल सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही उत्तराखंड में जिन खेलों की बेहतर संभावनाएं हैं, उनमें विशेष कोचिंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय