TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खोले जाने की तैयारी, कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव

मुख्य समाचार: उत्तराखंड सरकार प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में एक कौशल आधारित विश्वविद्यालय और दूसरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के बच्चों के लिए आवासीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड सरकार प्रदेश में दो नए विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी कर रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में एक कौशल आधारित विश्वविद्यालय और दूसरा नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के बच्चों के लिए आवासीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश में पांच राज्य विश्वविद्यालय, 26 निजी विश्वविद्यालय, 118 संबद्ध महाविद्यालय, 244 निजी महाविद्यालय और 21 अशासकीय
महाविद्यालय संचालित हैं। इसके अतिरिक्त तीन तकनीकी संस्थान और एक आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान भी कार्यरत हैं। अब इन सबके साथ दो नए विश्वविद्यालय राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त करेंगे। नए कौशल आधारित विश्वविद्यालय में 25 व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए
जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। वहीं, आवासीय विश्वविद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयों और अन्य बेसहारा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में समावेशी और कौशल-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इससे प्रदेश में समावेशी और कौशल-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
  • वहीं, आवासीय विश्वविद्यालय माध्यमिक शिक्षा विभाग के नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयों और अन्य बेसहारा बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।
  • नए कौशल आधारित विश्वविद्यालय में 25 व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे।