TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: नैनीताल में पुलिसकर्मी ने कार से तीन लोगों को कुचला, घटना के बाद मौके से फरार

मुख्य समाचार: नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
ताजा मामला नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित फांसी गदेरा का है, जहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित फांसी गदेरा का है, जहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि वाहन चालक और उसका साथी कार छोड़कर फरार हो गए।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार सुबह हरि नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल पेंटिंग का काम करने राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई वाले रास्ते पर तेज रफ्तार कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद भी चालक नहीं रुका और कार को आगे बढ़ाते हुए तीनों को कुचल दिया। चीख-पुकार
सुनकर आसपास मौजूद लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन के नीचे दबे तीनों घायलों को बाहर निकाला और तुरंत बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायल उपचाराधीन हैं, जिनमें से बिहारी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे
को अंजाम देने वाला चालक कथित तौर पर पुलिसकर्मी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक व उसके साथी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
  • सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और चालक व उसके साथी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।