TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: पेशी पर ले जाते वक्त पुलिस वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोस्ट वांटेड को मारी गोलियां

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है।
लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस हिरासत में मौजूद मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी को गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पुलिस विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर जाम का
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
फायदा उठाते हुए बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उस वाहन पर फायरिंग कर दी, जिसमें विनय त्यागी सवार था। हमले में विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने घायल विनय त्यागी को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट और डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह लंबे समय से मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल
है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायरिंग की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में जाम लगा हुआ था, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने वाहन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने पुष्टि की कि इस हमले में पेशी पर ले जाए जा रहे आरोपी विनय त्यागी को
दो गोलियां लगी हैं और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी देहात ने कहा कि घटना के बाद पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है और पुलिस की कई टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस हिरासत में जिस आरोपी पर फायरिंग की गई है, वह एक हार्डकोर क्रिमिनल है। वहीं जब एसपी देहात से यह सवाल किया गया कि क्या घायल बदमाश का संबंध सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वहीं जब एसपी देहात से यह सवाल किया गया कि क्या घायल बदमाश का संबंध सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
  • पुलिस हिरासत में जिस आरोपी पर फायरिंग की गई है, वह एक हार्डकोर क्रिमिनल है।
  • उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।