विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नए आरक्षी मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि यह भर्ती काफी समय पहले शुरू हुई थी, लेकिन न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण प्रक्रिया में लगातार विलंब होता रहा। अब कोर्ट से रोक हटने के बाद आयोग ने भर्ती प्रक्रिया को दोबारा गति दे दी है। UKSSSC द्वारा कुल 2545 अभ्यर्थियों की संयुक्त मेरिट सूची जारी की गई है। यह सूची शारीरिक माप-जोख परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। चूंकि कुल पदों की संख्या 2000 है, इसलिए अभिलेखों की जांच के दौरान संभावित अपात्रता
को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी सूची में शामिल किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद रिक्त पदों के अनुरूप अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। आयोग ने मेरिट सूची में शामिल सभी अभ्यर्थियों को 12 जनवरी 2026 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों की स्क्रूटनी कराने के निर्देश दिए हैं। अभिलेखों के सफल सत्यापन के बाद ही अंतिम चयन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। गौरतलब है कि इन पदों के लिए आयोग ने 30 अक्टूबर 2024 को विज्ञप्ति जारी की थी। कुल 2000 पदों के लिए