TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

मुख्य समाचार: TN9 उत्तराखंड: के देहरादून में से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है।
जहां पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तराखंड: के देहरादून में से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही है। जहां पुलिस सिपाही ने अपने ही विभाग की महिला दरोगा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर महिला दरोगा को धमकाने का भी प्रयास किया। वहीं, पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्राप्त सूचना
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के मुताबिक देहरादून के सीआईडी दफ्तर में महिला दरोगा की हाल ही में तैनाती हुई है। इसी विभाग के पुलिस सिपाही असलम ने महिला दरोगा के रूकने के लिए होटल बुक करवाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके विश्वास का फायदा उठाकर सिपाही ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की अश्लील
वीडियो बना लिया। साथ ही आरोपी सिपाही ने महिला दरोगा को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लेकिन बावजूद इसके महिला दरोगा ने हिम्मत जुटाकर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला
दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसपी देहात के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम गठित की गई है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।
  • देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला दरोगा की तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही असलम के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(1), 308, 351(2), 351(3), 352, 64, 77 और 78 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • लेकिन बावजूद इसके महिला दरोगा ने हिम्मत जुटाकर प्रेमनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।