TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर पुलिस की कड़ी निगरानी, हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, तय समय तक ही बजेगा म्यूजिक

मुख्य समाचार: देहरादून।
न्यू ईयर के आगमन और 31 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर दून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। न्यू ईयर के आगमन और 31 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर दून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने जनपद के सभी होटल संचालकों, कार्यक्रम आयोजकों और प्रतिष्ठान स्वामियों के साथ बैठक कर सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर स्पष्ट व सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने निर्देश दिए कि किसी भी आयोजन से पहले फायर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराया जाए और अग्नि सुरक्षा से जुड़े सभी उपकरण पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में रखें जाएं। इसके साथ ही निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक न बजाने, सेफ्टी नियमों का कड़ाई से पालन करने और आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी प्रतिष्ठानों को अपने यहां आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने
तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश भी दिए। किसी भी प्रकार के विवाद, अव्यवस्था या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। इसके अलावा प्रतिष्ठानों में ठहरने या आने वाले विदेशी नागरिकों की जानकारी स्थानीय अभिसूचना इकाई को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने, अवैध गतिविधियों और हुड़दंग पर पूर्ण रोक लगाने तथा सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश भी
दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने पर भी जोर दिया गया। एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिष्ठानों का स्टाफ पर्यटकों और आगंतुकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखे। उन्होंने कहा कि न्यू ईयर का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ किया जाए, लेकिन शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • उन्होंने कहा कि न्यू ईयर का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ किया जाए, लेकिन शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि सभी प्रतिष्ठानों का स्टाफ पर्यटकों और आगंतुकों के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखे।