TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: नशीला पदार्थ देकर बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर मोबाइल नंबर के साथ किया वायरल

मुख्य समाचार: रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक महिला के साथ कथित साइबर उत्पीड़न और निजता के उल्लंघन का मामला सामने आया है।
पीड़िता ने स्थानीय युवक पर आरोप लगाया है कि उसने प्रेम संबंध का फायदा उठाकर पहले उसे नशीला पदार्थ दिया, फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
किच्छा (एजेंसी)। रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक महिला के साथ कथित साइबर उत्पीड़न और निजता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पीड़िता ने स्थानीय युवक पर आरोप लगाया है कि उसने प्रेम संबंध का फायदा उठाकर पहले उसे नशीला पदार्थ दिया, फिर उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इतना ही नहीं, महिला का मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया, जिससे उसे लगातार अनजान लोगों के फोन और आपत्तिजनक संदेश आने लगे। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शुरू कर दी है। प्रेम संबंध के बाद बिगड़े हालात पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली है। उसका अपने पति से तलाक का मामला अदालत में लंबित है। वर्तमान में वह रुड़की में नौकरी करती है, जबकि उसकी बेटी बिजनौर में रहकर पढ़ाई कर रही है। महिला का कहना है कि इसी दौरान उसकी पहचान रुड़की निवासी एक युवक से हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। लिव-इन से इनकार करने पर बदले युवक के तेवर महिला का आरोप है कि युवक उस पर लिव-इन
रिलेशनशिप में रहने का दबाव बना रहा था। उसने युवक से कहा कि तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही वह शादी के बारे में विचार करेगी। इस बात से नाराज होकर युवक ने कथित तौर पर उसके खिलाफ साजिश रची। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोबाइल नंबर भी किया सार्वजनिक महिला ने आरोप लगाया कि वीडियो पोस्ट करते समय आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। इसके बाद उसके पास लगातार अनजान लोगों
के फोन, अश्लील संदेश और आपत्तिजनक कॉल आने लगे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। महिला का कहना है कि इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा, निजता और सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ा है। पुलिस ने शुरू की जांच पीड़िता ने सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।