विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने एक समन्वित और केंद्रीकृत देवभूमि परिवार रजिस्टर योजना शुरू की, जिसके तहत सभी विभागों में दर्ज परिवारों के डेटा को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। परिवार की परिभाषा स्पष्ट न होना बना बड़ी समस्या प्रमुख सचिव (नियोजन) आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार, सबसे बड़ी समस्या यह है कि अब तक “परिवार” की कोई एक स्पष्ट और समान परिभाषा तय नहीं थी। अलग-अलग योजनाओं में लाभ लेने के लिए लोग अपने हिसाब से परिवार का आकार घटा-बढ़ा कर दर्ज कराते रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं में लोग परिवार को छोटा दिखाते हैं, जबकि राशन कार्ड जैसी योजनाओं में अधिक यूनिट पाने के लिए परिवार को बड़ा दर्शाया जाता है। समाज कल्याण, पेंशन, पंचायती राज और अन्य विभागों में अलग-अलग मानकों का फायदा उठाकर वर्षों तक गलत डेटा दर्ज कराया गया। पंचायती राज विभाग में सबसे ज्यादा गड़बड़ी डेटा विश्लेषण में सामने आया कि पंचायती राज विभाग के रिकॉर्ड में ही सबसे अधिक विसंगतियां हैं। लगभग 5,000 लोग ऐसे मिले हैं, जिनकी उम्र 100 से 200 साल के बीच दर्ज है और वे जीवित बताए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है। एक ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया
कि कई बार शादी के बाद गांव छोड़ चुकी महिलाओं का नाम जानबूझकर परिवार रजिस्टर से नहीं हटाया जाता, ताकि योजनाओं का लाभ मिलता रहे। जिलावार चौंकाने वाले आंकड़े – पौड़ी गढ़वाल: 2078 लोग– टिहरी गढ़वाल: 1198 लोग– उधम सिंह नगर: 580 लोग– अल्मोड़ा: 193 लोग– पिथौरागढ़: 99 लोग– चमोली: 64 लोग– बागेश्वर: 56 लोग– नैनीताल: 55 लोग– हरिद्वार: 40 लोग– रुद्रप्रयाग: 41 लोग– उत्तरकाशी: 41 लोग– चंपावत और देहरादून: 27-27 लोग 364 साल की महिला और 248 साल का पुरुष डेटा जांच में सामने आए कुछ हैरान करने वाले उदाहरणों में—– चमोली जिले की गंगा देवी: उम्र 364 साल– उधम सिंह नगर के अजीत नारायण: उम्र 248 साल– टिहरी गढ़वाल की रूप देवी: उम्र 181 साल– पौड़ी गढ़वाल की चंदा देवी: उम्र 164 साल इन सभी को रिकॉर्ड में जीवित दर्शाया गया है, जो व्यावहारिक रूप से असंभव है। अवैध और फर्जी लाभार्थियों पर भी नजर प्रमुख सचिव ने बताया कि इस योजना का दूसरा उद्देश्य अवैध और अनधिकृत लोगों की पहचान करना भी है। हाल ही में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के दौरान बड़ी संख्या में फर्जी कार्ड हटाए गए थे। इसी तर्ज पर अब सभी योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा