TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: शिक्षा निदेशालय में तोड़फोड़ ,मारपीट,और उपद्रव पर बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 गिरफ्तार

मुख्य समाचार: देहरादून: उत्तराखंड के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुए हंगामा और तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: उत्तराखंड के ननूरखेड़ा स्थित प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय में 21 फरवरी को हुए हंगामा और तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) परमेंद्र डोबाल ने बताया कि कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है। पुलिस
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के अनुसार, घटना के दिन विधायक उमेश शर्मा काउ कुछ लोगों के साथ वार्ता के लिए कार्यालय पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद कुछ व्यक्तियों ने कार्यालय में कुर्सियां और अन्य सामान फेंककर तोड़फोड़ की। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आईं।
निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने लोक सेवक के कार्य में बाधा, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली
(हिस्ट्रीशीटर), निवासी नूनरखेड़ा लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी थाना रायपुर क्षेत्र, देहरादून के रहने वाले हैं। चारों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
  • चारों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
  • गिरफ्तार आरोपियों के नाम: अरविंद पुण्डीर उर्फ कल्ली (हिस्ट्रीशीटर), निवासी नूनरखेड़ा लक्ष्मण नवानी, निवासी शिवलोक कॉलोनी, लाडपुर राकेश थपलियाल, निवासी तपोवन रोड, लाडपुर अक्षय राणा, निवासी सौंधोवाली पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी थाना रायपुर क्षेत्र, देहरादून के रहने वाले हैं।