विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
परीक्षा से पहले ही एक कथित “गेस पेपर” बड़ी संख्या में छात्रों के बीच वायरल हो चुका था, जिसे WhatsApp और अन्य प्लेटफॉर्म के जरिए फैलाया गया। 30 लाख रुपये में पेपर खरीदने का आरोप जांच एजेंसियों के मुताबिक इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोप है कि गुरुग्राम के एक डॉक्टर से करीब 30 लाख रुपये में पेपर खरीदा गया था। इसके बाद इसे सीकर सहित कई शहरों में छात्रों तक पहुंचाया गया। देहरादून से गिरफ्तार आरोपी राकेश मंडवारिया पर करीब 700 छात्रों तक पेपर पहुंचाने में भूमिका निभाने का आरोप है। कई राज्यों में SOG की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान SOG ने कई राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। अब तक 20 से
अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह एक संगठित नेटवर्क के तहत किया गया बड़ा रैकेट हो सकता है। देहरादून पुलिस ने क्या कहा देहरादून पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक तौर पर ज्यादा जानकारी देने से परहेज किया है। हालांकि अधिकारियों ने पुष्टि की कि राजस्थान पुलिस ने सहयोग मांगा था, जिसके बाद संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। National Testing Agency का बड़ा फैसला पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद National Testing Agency (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। एजेंसी का कहना है कि निष्पक्षता बनाए रखना संभव नहीं था, इसलिए परीक्षा दोबारा कराई जाएगी। नई परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड