विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने अपने दोस्त इंद्र के साथ मिलकर खुद पर हमला करवाने की साजिश रची थी। इंद्र का परिवार भी सुबह उनसे मिलने पहुंचा था और उसी दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई। तिलक राज बेहड़ ने कहा कि यदि इंद्र या किसी अन्य ने समय रहते उन्हें या गौरव को इस साजिश की जानकारी दे दी होती, तो यह नौबत नहीं आती। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को गहरा आघात पहुंचा है।उन्होंने कहा, “सौरभ ने जो किया, उसके लिए मैं पूरे समाज, अपनी पार्टी और सभी शुभचिंतकों से माफी चाहता हूं, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों।” विधायक ने यह भी कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान जिन लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की, उनके परिवारों से भी वे क्षमा मांगते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से लेकर पार्टी
के शीर्ष नेताओं तक ने उन्हें इस मामले में सहानुभूति दी थी, लेकिन उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि सच्चाई कुछ और ही निकलेगी। तिलक राज बेहड़ के अनुसार, उनके बेटे सौरभ के अपनी पत्नी के साथ कुछ घरेलू विवाद चल रहे थे। यदि सौरभ ने समय रहते उनसे इस बारे में बात की होती, तो वे कोई समाधान निकाल सकते थे। उन्होंने कहा कि शादी के बाद ही सौरभ को अलग कर दिया गया था और उसका जो भी हक था, वह पहले ही दिया जा चुका था। भावुक होते हुए विधायक ने कहा कि सौरभ ने उन्हें किडनी दान की थी, इसी वजह से उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव था और सौरभ का घर आना-जाना बना रहता था। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद वे उससे अपने सभी रिश्ते समाप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा, “उसने समाज में मेरी छवि