TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड खटीमा: फर्जी एसएसबी जवान की करतूत...पहले सगाई, फिर बनाया संबंध, लूटे लाखों रुपये — जानिए पूरा मामला

मुख्य समाचार: खटीमा: एक युवक ने खुद को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) का जवान बताकर युवती से सगाई करने के बाद धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है।
आरोप है कि युवक ने युवती और उसके परिवार से करीब 2.77 लाख रुपये ठग लिए।
किच्छा (एजेंसी)। खटीमा: एक युवक ने खुद को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) का जवान बताकर युवती से सगाई करने के बाद धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने युवती और उसके परिवार से करीब 2.77 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
है। पीड़िता ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ग्राम देवरी निवासी आकाश सिंह वर्ष 2021 में विवाह प्रस्ताव लेकर उसके घर आया था। जब परिवार ने रिश्ता अस्वीकार किया, तो आकाश ने खुद को एसएसबी में कार्यरत जवान बताया और फर्जी यूनिफॉर्म व डीआईजी से इनाम लेते हुए कूटरचित फोटो दिखाकर परिवार को विश्वास में लिया। इसके बाद सितंबर 2022 में सगाई कर दी गई। सगाई के बाद आकाश ने
युवती और उसके परिजनों से गूगल-पे के जरिए कई बार पैसे मंगवाए और बताया कि वह ड्यूटी पर है या नेटवर्क नहीं मिल रहा। बाद में उसने नौकरी से सस्पेंड होने और खाते सीज होने का बहाना बनाकर तीन लाख रुपये की मांग की। युवती ने उधार लेकर उसे दो लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 23 दिसंबर 2023 को आकाश युवती को घुमाने के बहाने नैनीताल ले गया और होटल में
जबरन शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की बात आई तो आरोपी और उसका परिवार टालमटोल करने लगे। संदेह होने पर जब युवती के परिजनों ने एसएसबी कैम्प से जानकारी ली, तो पता चला कि आकाश कभी एसएसबी में कार्यरत रहा ही नहीं। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के आदेश पर आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के खिलाफ धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और कूटरचना की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि अदालत के आदेश पर आकाश सिंह, उसकी मां विमला देवी और बहन अंजलि के खिलाफ धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और कूटरचना की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
  • संदेह होने पर जब युवती के परिजनों ने एसएसबी कैम्प से जानकारी ली, तो पता चला कि आकाश कभी एसएसबी में कार्यरत रहा ही नहीं।
  • जब शादी की बात आई तो आरोपी और उसका परिवार टालमटोल करने लगे।