विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हैं। जानकारी के अनुसार, घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक ढाबे के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थे के बीच चल रहे एक श्रद्धालु की कांवड़ को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कांवड़ खंडित होने की खबर फैलते ही आसपास मौजूद कांवड़िए और श्रद्धालु मौके पर जुट गए, जिससे कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ लग गई। घटना से नाराज श्रद्धालुओं ने कार को चारों ओर से घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो
गया। सूचना मिलने पर मंगलौर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष कांवड़ यात्रा से जुड़े बताए जा रहे हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा के दौरान