विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रशासनिक बदलाव संभव हैं। एक ओर जहां प्रमोशन के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों को रैंक के अनुरूप नई जिम्मेदारियां मिलनी हैं, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे अधिकारियों के कारण शासन के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने की स्थिति बन रही है। ऐसे में जनवरी 2026 में सचिव स्तर से लेकर विभागीय जिम्मेदारियों तक व्यापक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। इन संभावित बदलावों में सबसे अहम नाम उत्तराखंड कैडर के 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगौली का है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने उन्हें राजस्व विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अगले पांच वर्षों अथवा अगले आदेश तक प्रभावी
रहेगी। वर्तमान में शैलेश बगौली राज्य में गृह और कार्मिक जैसे संवेदनशील विभागों के साथ-साथ सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। शैलेश बगौली के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की स्थिति में गृह और कार्मिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए नए अधिकारियों की तैनाती करनी होगी। ये दोनों विभाग कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक नियंत्रण और मानव संसाधन प्रबंधन से सीधे जुड़े हैं, इसलिए सरकार के लिए यहां उपयुक्त और अनुभवी अधिकारियों का चयन बेहद अहम माना जा रहा है। उधर, उत्तराखंड कैडर के एक अन्य वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आशीष जोशी को भी केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहले से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात आशीष जोशी को अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में नई भूमिका