विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा, हालांकि सत्र की तारीखों का औपचारिक ऐलान अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में आज की बैठक में इस पर मुहर लगने की पूरी संभावना जताई जा रही है। विभागीय नियमावलियों में संशोधन पर मंथनकैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा विभाग से जुड़ी संशोधित नियमावलियों सहित कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय संभव है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में प्रशासनिक सुधारों और नीतिगत बदलावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावसूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े दो बड़े प्रस्ताव आज कैबिनेट के सामने रखे जा सकते हैं। चारधाम यात्रा के मद्देनज़र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के
लिए डॉक्टरों का अलग कैडर गठित करने का प्रस्ताव। बॉन्डधारी डॉक्टरों के लिए पीजी कोर्स अध्ययन नीति से संबंधित मसौदे को मंजूरी देने पर चर्चा। धार्मिक स्थलों में प्रवेश को लेकर संभावित चर्चाकैबिनेट बैठक में राज्य के प्रमुख धार्मिक और पौराणिक स्थलों पर गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उठ रही मांगों पर भी चर्चा होने की संभावना है।हरिद्वार के हरकी पैड़ी में लंबे समय से इस विषय पर मांग उठती रही है। वहीं, गंगोत्री धाम में मंदिर समिति पहले ही गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का निर्णय ले चुकी है। इसके अलावा, बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अधीन आने वाले मंदिरों में भी आगामी बोर्ड बैठक में इस तरह के निर्णय पर विचार किया जा सकता है। पर्यटन नियमावली में संशोधन