विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आपदा प्रभावितों के लिए ठहरने, भोजन और आवश्यक सुविधाओं का समुचित इंतजाम किया जाए तथा नुकसान का तत्काल आकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रभावितों को मानक अनुसार तत्काल सहायता राशि दी जाए। नदी-नालों के पास निर्माण पर लगे प्रतिबंधों का सख्ती से पालन हो और उल्लंघन पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर सीएम ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों का समय-समय पर निरीक्षण करें और डेंगू, मलेरिया व अन्य जलजनित रोगों से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करें। संदिग्ध गतिविधियों
और बाहरी व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में सख्त चेकिंग करने को कहा गया। सीएम ने कहा कि पुनर्निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों में स्थानीय मजदूरों को प्राथमिकता दी जाए और गांवों व शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुनिश्चित हो। चारधाम यात्रा मानसून के बाद सतर्कता और सुचारु रूप से संचालित की जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं और चालू कार्यों की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम स्तर पर चौपाल, जनसुनवाई, तहसील दिवस और बहुद्देशीय शिविरों का नियमित आयोजन करने को कहा। सीएम धामी