विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रक्रिया से जुड़ा है। जांच में टेंडर प्रक्रिया में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं, नियमों के उल्लंघन और पारदर्शिता की कमी के आरोप सामने आए थे। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर
कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। गौरतलब है कि होमगार्ड विभाग में वर्दी घोटाले को लेकर आरोप लगे थे कि अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से करीब एक करोड़ रुपये के सामान का भुगतान तीन करोड़ रुपये में किया गया। जांच में सामने आया कि 130 रुपये का डंडा 375 रुपये में, 500 रुपये के जूते 1500 रुपये में, 1200 रुपये की पेंट-शर्ट 3000 रुपये में और 500 रुपये की जैकेट 1580 रुपये में खरीदी गई थी। बाजार भाव और टेंडर दरों में भारी अंतर पाए जाने पर विभाग के नए डीजी पीवीके प्रसाद