TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, चीफ जस्टिस को आया धमकी भरा ईमेल

मुख्य समाचार: नैनीताल।
उत्तराखंड के विभिन्न जिला न्यायालयों को मिल रही बम धमकियों का सिलसिला अब Uttarakhand High Court तक पहुंच गया है।
किच्छा (एजेंसी)। नैनीताल। उत्तराखंड के विभिन्न जिला न्यायालयों को मिल रही बम धमकियों का सिलसिला अब Uttarakhand High Court तक पहुंच गया है। गुरुवार को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट परिसर को एहतियातन खाली कराया गया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रशासन के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश को ई-मेल के जरिए हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। जिला न्यायालय को तीसरी बार धमकी इसी के साथ Nainital District Court को भी लगातार तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार को फिर एक ई-मेल भेजकर अदालत को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बीते तीन दिनों में अलग-अलग तरीकों से
धमकियां दी गईं—पहले दिन न्यायाधीशों की कुर्सियों में बम लगाने, दूसरे दिन मानव बम के जरिए विस्फोट करने और तीसरे दिन ड्रोन बम से हमला करने की बात कही गई। वकीलों ने जताई सुरक्षा चिंता हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने वादकारियों और वकीलों की सुरक्षा को देखते हुए दोनों न्यायालयों को तब तक बंद रखने की मांग की है, जब तक धमकी भेजने वालों की पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो जाती। कड़ी जांच और
अतिरिक्त तैनाती फिलहाल जिला न्यायालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह हाईकोर्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और सुनवाई के लिए आने वालों की गहन जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि ई-मेल भेजने वालों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • प्रशासन का कहना है कि ई-मेल भेजने वालों का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां सक्रिय हैं और सुरक्षा के सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
  • इसी तरह हाईकोर्ट में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और सुनवाई के लिए आने वालों की गहन जांच की जा रही है।
  • अदालत परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ रहा है।