विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नियुक्ति हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि राज्य चिकित्सा क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे डॉक्टर बनकर सेवा भाव को प्राथमिकता दें और जरूरतमंदों की मदद करें। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार 400 छात्रों की पीजी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठा रही है, जिससे वर्ष 2027 तक राज्य में सभी चिकित्सा विशेषज्ञ उपलब्ध हो जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का संचालन
अगले वर्ष से शुरू हो जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में 180 प्रोफेसर और रीडर की नियुक्तियों में से 80 डॉक्टरों ने कार्यभार संभाल लिया है, और अब हर 15 दिन में फैकल्टी इंटरव्यू होंगे। मंत्री रावत ने घोषणा की कि शपथ लेने वाले हर छात्र-छात्रा पांच परिवारों को गोद लेंगे और अगले पांच वर्षों तक उनके स्वास्थ्य की देखभाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में बेहतर खेल, ई-लाइब्रेरी, ओपन जिम और भोजन-पानी की सुविधाओं को भी उन्नत किया जा रहा है। साथ ही 55 करोड़ की