TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से की मुलाकात, 2026 हज यात्रियों की सुविधाओं पर हुई अहम चर्चा

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री Kiren Rijiju से शिष्टाचार भेंट की।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री Kiren Rijiju से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान वर्ष 2026 में उत्तराखंड से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सऊदी अरब जाने वाले हज यात्रियों की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हज यात्रियों के लिए बेहतर आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। खतीब
अहमद ने उत्तराखंड के हाजियों को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता का भरोसा
दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार हज यात्रा को और अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मुलाकात को आगामी हज यात्रा 2026 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के हाजियों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस मुलाकात को आगामी हज यात्रा 2026 की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे उत्तराखंड के हाजियों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।
  • उन्होंने कहा कि सरकार हज यात्रा को और अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।