TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: महाविद्यालयों में पढ़ रहीं बेटियों को मिलेगी बड़ी सौगात, कॉलेज आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन सुविधा की तैयारी कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

मुख्य समाचार: देहरादून: प्रदेश सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा में और आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के पर्वतीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: प्रदेश सरकार अब पर्वतीय क्षेत्रों की बेटियों को उच्च शिक्षा में और आगे बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य के पर्वतीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा देने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उच्च शिक्षा निदेशक वी.एन. खाली के अनुसार, कई प्रतिभावान छात्राएं साधन न होने की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इसी को देखते हुए शासन को यह प्रस्ताव भेजा गया है। योजना के तहत सरकार महाविद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों के आने-जाने का खर्च वहन करेगी। इससे न केवल छात्राओं की उपस्थिति बढ़ेगी बल्कि उच्च शिक्षा
की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। अभी चल रही साइकिल योजना फिलहाल राज्य सरकार कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल उपलब्ध करा रही है। मैदानी क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों को इसके लिए सीधे खाते में 2850 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में छात्राओं को इसी राशि की बैंक एफडी उपलब्ध कराई
जा रही है। प्रदेश में शिक्षा का ढांचा वर्तमान में प्रदेश में— 5 राज्य विश्वविद्यालय 26 निजी विश्वविद्यालय 118 सरकारी महाविद्यालय 244 निजी महाविद्यालय 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालय के साथ-साथ छात्राओं के लिए 25 छात्रावास बनाए गए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान रहने में परेशानी न हो। अब सरकार चाहती है कि बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने में भी किसी तरह की दिक्कत न हो।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब सरकार चाहती है कि बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने में भी किसी तरह की दिक्कत न हो।
  • प्रदेश में शिक्षा का ढांचा वर्तमान में प्रदेश में— 5 राज्य विश्वविद्यालय 26 निजी विश्वविद्यालय 118 सरकारी महाविद्यालय 244 निजी महाविद्यालय 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालय के साथ-साथ छात्राओं के लिए 25 छात्रावास बनाए गए हैं ताकि उन्हें पढ़ाई के दौरान रहने में परेशानी न हो।
  • मैदानी क्षेत्रों में पढ़ने वाली बेटियों को इसके लिए सीधे खाते में 2850 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में छात्राओं को इसी राशि की बैंक एफडी उपलब्ध कराई जा रही है।