विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
गई हैं। पार्टी का लक्ष्य कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हल्द्वानी पहुंचाना है, ताकि रैली के जरिए मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जा सके। इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से जनता के बीच लेकर जाएगी। उनका दावा है कि पार्टी जनहित के सवालों पर सरकार को घेरते हुए चुनावी मैदान में उतरेगी। 'सत्ता परिवर्तन का संकल्प बनेगी रैली' यशपाल आर्य ने कहा कि हल्द्वानी की यह रैली केवल एक राजनीतिक
सभा नहीं होगी, बल्कि 2027 में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के संकल्प का मंच बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुट चुका है और जनता के भरोसे के साथ प्रदेश में मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। भाजपा ने भी तेज की चुनावी तैयारियां वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। 8 अगस्त को देहरादून में गढ़वाल मंडल के जिला और मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित होगी, जबकि 9 अगस्त