TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: दिव्यांग दंपती से अभद्रता, सार्वजनिक नल से पानी लेने से रोका...आहत होकर पहुंचे तहसील

मुख्य समाचार: तहसील क्षेत्र के ग्राम आरा निवासी एक दिव्यांग दंपती ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दंपती का कहना है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और सार्वजनिक नल से पीने का पानी लेने तक से रोका जा रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम आरा निवासी एक दिव्यांग दंपती ने तहसील मुख्यालय पहुंचकर गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दंपती का कहना है कि उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और सार्वजनिक नल से पीने का पानी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लेने तक से रोका जा रहा है। घटनाक्रम के अनुसार, ग्राम आरा निवासी 75 वर्षीय दिव्यांग दल्लू दास और उनकी पत्नी सल्लो देवी तहसील मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठ गए। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रेमलाल की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने दंपती
से उनकी समस्या जानी। दंपती ने बताया कि गांव के कुछ लोग आए दिन उनके साथ अभद्रता करते हैं, मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें सार्वजनिक नल
से पानी पीने और लेने पर भी पाबंदी लगा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को तत्काल मौके पर भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उप जिलाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी प्रेमलाल ने नायब तहसीलदार राजेंद्र लाल को तत्काल मौके पर भेजकर जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
  • उन्होंने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें सार्वजनिक नल से पानी पीने और लेने पर भी पाबंदी लगा दी है।