TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म, 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगाई मुहर, एक एक्ट वापस

मुख्य समाचार: देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार, 11 फरवरी को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें दो फैसले श्रम विभाग, दो गृह विभाग तथा वन और कृषि विभाग से एक-एक निर्णय शामिल हैं। श्रम विभाग से जुड़े निर्णयकैबिनेट ने कोविड-19 काल के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान बोनस कटौती को लेकर केंद्र सरकार को भेजे गए पेमेंट ऑफ बोनस (संशोधन) एक्ट के प्रस्ताव को वापस लेने का निर्णय लिया।इसके अलावा, ईएसआई (ESI) डॉक्टरों की भर्ती के लिए लेबर मेडिकल सर्विस नियमावली 2006 में संशोधन को स्वीकृति दी गई है। संशोधित नियमों के तहत कुल 94 पदों पर भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गई। गृह विभाग के प्रस्ताववर्ष
2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सुदृढ़ करने के लिए राज्य स्तर पर 22 नए पद सृजित करने की स्वीकृति दी गई है।साथ ही, कारागार अधिनियम में ‘हैबिचुअल ऑफेंडर’ (बार-बार अपराध करने वाले अपराधी) की परिभाषा में संशोधन कर केंद्र सरकार की परिभाषा को अपनाने का निर्णय लिया गया है। वन विभाग का निर्णयवन विभाग में कार्यरत 893 दैनिक श्रमिकों में से
314 को पहले से न्यूनतम वेतनमान मिल रहा था। अब शेष 579 श्रमिकों को भी 18,000 रुपये प्रतिमाह का न्यूनतम वेतनमान देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। कृषि विभाग का फैसलाप्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना, जो वर्ष 2025-26 तक लागू है, के साथ राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इससे प्रदेश में कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
  • कृषि विभाग का फैसलाप्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना, जो वर्ष 2025-26 तक लागू है, के साथ राज्य सरकार की मुख्यमंत्री सूक्ष्म खाद उन्नयन योजना को भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
  • अब शेष 579 श्रमिकों को भी 18,000 रुपये प्रतिमाह का न्यूनतम वेतनमान देने को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।