विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
भी रखा। कैबिनेट बैठक के प्रमुख निर्णय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सेवा नियमावली–2026 को कैबिनेट की मंजूरी मिली। राजस्व विभाग के तहत उत्तराखंड में परियोजनाओं के लिए भूमि स्वामियों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि क्रय की प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश तय किए गए। ऊधम सिंह नगर स्थित प्राग फार्म की 1354.14 एकड़ भूमि को औद्योगिक आस्थान के रूप में विकसित करने हेतु सिडकुल को हस्तांतरित किए जाने से संबंधित शासनादेश
में संशोधन को स्वीकृति दी गई। जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों—देहरादून, चमोली, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़—में विभागीय ढांचे के पुनर्गठन और आवश्यक पद सृजन को मंजूरी दी गई। उत्तराखंड जनजाति कल्याण राजपत्रित अधिकारी सेवा (संशोधन) नियमावली, 2025 के प्रख्यापन और विभागीय ढांचे में संशोधन को कैबिनेट की स्वीकृति मिली। उत्तराखंड राज्य में गैर-कृषि उपयोग के लिए भूजल निकासी पर जल मूल्य/प्रभार की दरें लागू करने का निर्णय लिया गया। उत्तराखंड निजी