विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सरकार ने किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तम आचार्य ने कहा कि युवा किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। देश और प्रदेश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। कांग्रेस युवाओं को सम्मान, अवसर और नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज के युवा रोजगार, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर गंभीर हैं। युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल पदों तक सीमित
न रहें, बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं को समझें और जनता के बीच रहकर उनकी आवाज बनें। उत्तम आचार्य ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के प्रति जवाबदेही में निहित है। नए युवाओं के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को नई दिशा मिलेगी। इन युवाओं को मिली संगठन में जिम्मेदारी ब्लॉक युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी में शिवा हालदार को महासचिव, देवरत मंडल और शुभम राय को उपाध्यक्ष, कार्तिक को सचिव तथा विष्णु राय को उपसचिव मनोनीत